संदिली सिंह,सरगुजा,छत्तीसगढ़,10फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ माइनिंग विभाग की कार्रवाई लगातार जारी हैं। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद अब विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जिलेभर में लगातार छापेमारी शुरू कर दी हैं।सीतापुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग विभाग ने अवैध रेत से लदे 7 ट्रैक्टर और गिट्टी से भरे 2 हाइवा वाहन जब्त किए हैं। वहीं, धौरपुर थाना क्षेत्र में भी अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे एक हाइवा वाहन को पकड़कर खनिज अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।
यह पूरी कार्रवाई माइनिंग अधिकारी अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन में माइनिंग विभाग के उड़नदस्ता टीम के सुपरवाइजर सुरेश सिंह और उनकी टीम द्वारा की गई। टीम लगातार सरगुजा जिले के विभिन्न इलाकों में निगरानी और कार्रवाई कर रही हैं।माइनिंग अधिकारी अनिल कुमार साहू ने स्पष्ट कहा हैं,कि अब अवैध उत्खनन और परिवहन पर किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी। जिले में इस तरह की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की लूट रोकी जा सके और सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।












