संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,10फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार आज प्रदेश के युवाओं, किसानों, नवविवाहित जोड़ों और बच्चों के लिए कई बड़े कदम उठाने जा रही हैं। राजधानी रायपुर से लेकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तक आज विकास और समाज कल्याण के कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
1. IT और स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ान (MOU)
🔸️आज सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में चिप्स (CHiPS) और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन होगा।
🔸️फायदा: राज्य में ‘सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप’ और अत्याधुनिक ‘ESDD सेंटर’ की स्थापना होगी।
🔸️फोकस: AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), स्मार्ट एग्रीकल्चर और मेडटेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिलेगा।
🔸️रोजगार: हर साल 30 से 40 हार्डवेयर स्टार्टअप्स को तकनीकी सहयोग मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खुलेंगे।
2. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: गूंजेगी शहनाई
🔸️राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में आज प्रदेश स्तरीय विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हैं।
🔸️विवाह बंधन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1,316 जोड़ों को साक्षात आशीर्वाद देंगे, जबकि पूरे प्रदेश में 6,412 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।
🔸️आर्थिक सहायता: प्रत्येक जोड़े के खाते में 35,000 रुपये नकद भेजे जाएंगे, जबकि 15,000 रुपये उपहार व अन्य खर्चों के लिए निर्धारित हैं।
🔸️ऑनलाइन जुड़ाव: दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव के जोड़े भी इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे।
3. कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत
🔸️मुख्यमंत्री आज साइंस कॉलेज मैदान से ही “कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का शंखनाद करेंगे।
🔸️पहला चरण: बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा से शुरुआत।
🔸️लक्ष्य: 6 माह से 52 माह तक के 40 हजार कुपोषित बच्चों को पहले चरण में स्वस्थ बनाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
4. उच्च शिक्षा विभाग: प्रयोगशाला तकनीशियन चयन सूची जारी
🔸️उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती–2023 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया हैं,जिन्हें 12 फरवरी को नवा रायपुर के इंद्रावती भवन में सुबह 10:30 बजे काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना अनिवार्य हैं।
🔸️बड़ी हलचल: कल होगी साय कैबिनेट की बैठक
🔸️कल यानी 11 फरवरी को नया रायपुर मंत्रालय में सुबह 11 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई हैं। माना जा रहा हैं,कि आगामी बजट प्रस्तावों और जनहित के बड़े विषयों पर इस बैठक में मुहर लग सकती हैं।












