Nexis News

जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अरपा महोत्सव एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के छठवें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर,जिले को लगभग 100 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने कहा,कि जिले के समन्वित और संतुलित विकास के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जीपीएम जिले को मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में शामिल करने की घोषणा की। साथ ही नगर पंचायत मरवाही में उच्च विश्राम गृह की स्वीकृति, जिला मुख्यालय में भव्य ऑडिटोरियम निर्माण और समदलई पर्यटन स्थल में स्टॉप डैम निर्माण की भी घोषणा की।

🟠सड़क और पर्यटन विकास को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री ने बताया,कि पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण से आवागमन सुगम होगा, वहीं केवची मार्ग के निर्माण से पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन जिले की प्रगति को नई गति देगा।

🟠300 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 300 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया,कि पूरे प्रदेश में 6,414 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि हैं,और इसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान मिला हैं।उन्होंने कहा,कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं।🟠हितग्राहियों को लाभ वितरण, 435 किसानों को पट्टा

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही स्वामित्व योजना के अंतर्गत 435 किसानों को भूमि पट्टा प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े स्टॉलों का अवलोकन किया और जिले के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन किया।इस अवसर पर जिले की पर्यटन संभावनाओं एवं दो वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, अटल श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!