Nexis News

अंबिकापुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन,22 हजार लोगों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,11फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsअंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। एक माह तक चले इस विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।

🟠एक माह चला जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की समझाइश दी गई।

अभियान के दौरान लगभग 22 हजार लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जबकि करीब 1100 लोगों के लर्निंग लाइसेंस भी बनाए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा।🟠विद्यार्थियों ने दी प्रेरक प्रस्तुतियां

समापन समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर आधारित सांस्कृतिक एवं जागरूकता प्रस्तुतियां दीं। मंच के माध्यम से उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।

बाइट 01: मंजूषा भगत, महापौर अंबिकापुर

बाइट 02: राजेश अग्रवाल, डीआईजी एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!