संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,11फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत,भव्य मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 260 वर-वधू जोड़ों का पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2005 से प्रारंभ हुई,इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरगुजा जिले में अब तक कुल 9,890 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका हैं। यह योजना गरीब एवं निर्धन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं,जिससे वे अपनी बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कर पा रहे हैं।
इस सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा 15 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सामाजिक समानता, आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य का मजबूत संदेश देती हैं।
बाइट 01: नवविवाहित जोड़ा
बाइट 02: मंजूषा भगत, महापौर अंबिकापुर
बाइट 03: जे. आर. प्रधान, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, अंबिकापुर












