संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,11फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों की बड़ी हलचल रहने वाली हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही हैं,जिसमें आगामी बजट और राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लग सकती हैं।
1. साय कैबिनेट : मंत्रालय में मंथन
🔸️मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 11:00 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) में मंत्री परिषद की बैठक लेंगे।
🔸️बजट पर चर्चा : माना जा रहा हैं,कि इस बैठक में आगामी बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जा सकता हैं।
🔸️विभागीय कार्य: कैबिनेट के बाद दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय में ही रुककर विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
2. समर्पण दिवस: पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि
भारतीय जनता पार्टी आज जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मना रही हैं।मुख्यमंत्री ने सुबह जिला कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ और प्रदेश मुख्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सिद्धांतों को याद किया।
3. रायपुर को नई सौगात : ‘महतारी सदन’ का लोकार्पण
🔸️राजधानी के टाटीबंध क्षेत्र में आज 85 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ‘महतारी सदन’ आंगनबाड़ी का लोकार्पण होने जा रहा हैं।
🔸️समय: दोपहर 3:00 बजे।
🔸️मुख्य अतिथि: विधायक राजेश मूणत और महापौर एजाज ढेबर (तथा मीनल चौबे) सहित निगम के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह सदन शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में बनाया गया हैं।
4. बीजेपी सहयोग केंद्र : डिप्टी सीएम विजय शर्मा सुनेंगे फरियाद
आम जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए बीजेपी प्रदेश कार्यालय में ‘सहयोग केंद्र’ का संचालन जारी हैं।आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जनता से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे।
🟠मुख्यमंत्री का आज का शेड्यूल
🔸️सुबह 09:45: पेंड्रा से रायपुर आगमन।
🔸️सुबह 11:00: कैबिनेट की बैठक (मंत्रालय)।
🔸️दोपहर 01:00 – 05:00: विभागीय समीक्षा और शासकीय कार्य।
🔸️शाम 05:25: मुख्यमंत्री निवास वापसी।












