संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मंगलवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम खिलौरा पहुंचे। उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
🟠इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
ग्राम खिलौरा में जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें –
🔸️15 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रार्थना शेड
🔸️1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी
🔸️3 लाख रुपये की लागत से रंगमंच उन्नयन
🔸️5 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम अहाता
🔸️5 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन (बाल समाज)
वहीं,10 लाख रुपये और 9.85 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीडीएस भवन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया।
🟠विकास कार्यों से बढ़ेगा विश्वास
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा हैं,जिससे लोगों में खुशी और विश्वास का वातावरण बना हैं।
उन्होंने कहा,कि प्रदेश में विकास कार्य तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं और चारों ओर समृद्धि की बयार बह रही है। मंत्री वर्मा ने स्कूली बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।












