Nexis News

स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर,स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए नवीन जिला अस्पताल भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 100 बिस्तरयुक्त अत्याधुनिक जिला अस्पताल जिलेवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री प्रणव मरपच्ची ने की।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा,कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव होता हैं। नए अस्पताल भवन का निर्माण जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा और नागरिकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

🟠सामाजिक उपलब्धि: टीबी मुक्त और बाल विवाह मुक्त पंचायतें

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले की 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त तथा 71 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया। संबंधित पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।बताया गया,कि बाल विवाह मुक्त घोषित पंचायतों में पिछले दो वर्षों से एक भी बाल विवाह का मामला सामने नहीं आया, जबकि टीबी मुक्त पंचायतों में दो से तीन वर्षों से कोई नया प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। यह उपलब्धि जनजागरूकता, स्वास्थ्य विभाग और पंचायतों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम हैं।

🟠फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिली गति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता के लिए तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क सामूहिक दवा सेवन कराया जाएगा।कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैंकरा सहित कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!