संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,13फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में सिक्किम से अध्ययन भ्रमण पर आए, पत्रकारों के दल से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने अतिथियों का राजकीय गमछा भेंट कर स्वागत किया और राज्य की विकास योजनाओं,औद्योगिक प्रगति एवं जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री ने बताया,कि छत्तीसगढ़ 44 प्रतिशत वन क्षेत्र से आच्छादित है तथा यहां 31 प्रतिशत जनजातीय समुदायनिवासरत हैं वनोपज संग्रहण और मूल्य संवर्धन से आदिवासी समुदाय आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जशपुर जिले में स्व-सहायता समूह की महिलाएं ‘जशप्योर’ ब्रांड के तहत उत्पाद तैयार कर रही हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण हेतु 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा भुगतान किया जा रहा हैं तथा चरण पादुका योजना के तहत निःशुल्क चप्पल वितरण किया जा रहा हैं।
🟠मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को मिली सराहना
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उल्लेख करते हुए बताया,कि गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु वर्ष 2005 में शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत हाल ही में 6,000 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंधे। योजना के तहत नवदंपतियों को ₹35,000 की आर्थिक सहायता एवं ₹15,000 का सामग्री सहयोग प्रदान किया जाता हैं।
नक्सल पुनर्वास नीति से 2,500 से अधिक आत्मसमर्पण मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को ₹50,000 की सहायता तथा तीन वर्षों तक प्रति माह ₹10,000 दिए जा रहे हैं। अब तक 2,500 से अधिक नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया हैं।
🟠पर्यटन और औद्योगिक विकास पर जोर
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा,कि चित्रकोट जलप्रपात,कुटुम्बसर गुफाएं और नवा रायपुर जैसे स्थल राज्य की पहचान हैं। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु होम स्टे को उद्योग का दर्जा दिया गया हैं।औद्योगिक विकास के संदर्भ में Bhilai Steel Plant का उल्लेख करते हुए कहा गया कि प्रदेश देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा हैं। नई औद्योगिक नीति के तहत लगभग ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
🟠“छत्तीसगढ़ ने भारतीय होने का गर्व कराया” – अर्चना प्रधान
सिक्किम की पत्रकार सुश्री अर्चना प्रधान ने कहा,कि छत्तीसगढ़ में ‘मेक इन इंडिया’ का प्रभावी स्वरूप देखने को मिला। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण को प्रेरणादायक बताया।पत्रकारों ने अपने पांच दिवसीय दौरे में भिलाई स्टील प्लांट, गेवरा ओपन माइंस, नवा रायपुर तथा जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और आत्मीय व्यवहार की सराहना की।












