संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,12फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
परिवहन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया हैं। वर्ष 2025 में योजना के प्रथम चरण में बस्तर एवं सरगुजा संभाग के जिलों में 100 बसें चलाने का लक्ष्य रखा गया था।वर्तमान में 69 चयनित मार्गों पर 69 बसों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के माध्यम से लगभग 450 नए गांवों तक पहली बार यात्री बस सुविधा पहुंची हैं,जिससे ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली हैं।
🟠2026-27 में 200 नई बसों की तैयारी
सरकार ने वर्ष 2026-27 में योजना के विस्तार के तहत 200 नई बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार की हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में परिवहन सुविधा और सुदृढ़ होगी।
🟠सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े चिंताजनक
वर्ष 2025 में प्रदेश में लगभग 15 हजार सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 6,700 लोगों की मौत हुई। इन आंकड़ों को देखते हुए परिवहन विभाग सुरक्षा उपायों पर भी विशेष ध्यान दे रहा हैं। भविष्य में यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग व्यवस्था लागू करने की तैयारी हैं।
🟠इलेक्ट्रिक वाहन नीति को बढ़ावा
प्रदेश की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत हर इलेक्ट्रिक वाहन क्रेता को वाहन मूल्य का 10 प्रतिशत या अधिकतम ₹1 लाख तक की छूट दी जा रही हैं। इसके परिणामस्वरूप इलेक्ट्रिक वाहनों के पंजीयन में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही हैं।
🟠बस संगवारी मोबाइल एप
यात्री वाहनों के परमिट प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ‘बस संगवारी’ मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया गया हैं, जिससे आवेदकों को ऑनलाइन सुविधा मिल रही हैं।
🟠लाइसेंस और पंजीयन का आंकड़ा
जून 2022 से 9 फरवरी 2026 तक प्रदेश में लगभग 53.26 लाख ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं।












