Nexis News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गौण खनिज के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 4 हाइवा जप्त

संदिली सिंह,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,14फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिले में गौण खनिज के अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार हाइवा वाहनों को जप्त किया हैं। यह कार्रवाई कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में की गई।खनिज अमले को संचार माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर जिला अंतर्गत खनिजों के खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा हैं।

🟠भटगांव और सारंगढ़ में अलग-अलग कार्रवाई

शुक्रवार को खनिज अमले ने भटगांव तहसील क्षेत्र में गौण खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 हाइवा वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना भटगांव के सुपुर्द किया।

इसी प्रकार शनिवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में 2 अन्य हाइवा वाहनों को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर थाना सारंगढ़ के सुपुर्द किया गया।यह कार्रवाई खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि अवैध खनन और परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!