डेनियल सेप्टी,कांकेर,छत्तीसगढ़,14फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर अनुविभाग से बड़ी खबर सामने आई हैं। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली हैं।जानकारी के अनुसार, कांकेर जिला के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा पर नक्सलियों द्वारा डंप किए गए भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई हैं।सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे,नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी (District Reserve Guard) और Border Security Force (BSF) की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान ग्राम बीनागुंडा क्षेत्र में जंगल के भीतर छिपाकर रखे गए नक्सली डंप का पता चला।
🟠क्या-क्या हुआ बरामद?
सुरक्षा बलों को मौके से बीएलजीए (BLGA) लॉन्चर 12 बोर गन,आईईडी (टिफिन बम),बीएलजीए बमअन्य विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग की सामग्रियां बरामद हुई हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने इन हथियारों को भविष्य की बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से डंप कर रखा था। समय रहते सुरक्षाबलों की सतर्कता से संभावित बड़ी घटना टल गई।सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान अभी भी जारी हैं। अधिकारियों का कहना हैं,कि नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही हैं, और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा हैं।












