Nexis News

नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर प्रवास के दौरान दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिरीमकेला स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर के पावन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व आयोजित इस आध्यात्मिक आयोजन को मुख्यमंत्री ने श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम सिरीमकेला में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

🟠42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को कराए श्रीरामलला के दर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार अयोध्या धाम दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्राएं करा रही हैं। अब तक 42 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों को राम मंदिर अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराए जा चुके हैं।उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हुआ हैं, जो सनातन आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक हैं।

🟠जशपुर की धार्मिक पहचान को मिला नया आयाम

मुख्यमंत्री ने कहा,कि जशपुर में स्थित मधेश्वर महादेव को लोकमान्यता के अनुसार एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग कहा जाता हैं।सावन माह में भोरमदेव मंदिर में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर सरकार आस्था प्रकट करती हैं।उन्होंने बताया कि इन दिनों राजिम त्रिवेणी संगम में राजिम कुंभ कल्प का आयोजन हो रहा हैं,जहां आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा हैं।

🟠पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने कहा,कि आध्यात्मिकता और प्रकृति संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं।समापन अवसर पर मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!