Nexis News

शंकरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4.204 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार,एक नाबालिग अभिरक्षा में

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,14फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना शंकरगढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 204 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई।मामला अपराध क्रमांक 24/2026, धारा 20(ख)(ii)(आ) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया हैं।

🟠ऐसे हुई कार्रवाई

13 फरवरी 2026 को पुलिस को मोबाइल के माध्यम से मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति नीले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (CG 13 V 3982) से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से भागवतपुर मोड़ की ओर आने वाले हैं।सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने पुलिस टीम के साथ ग्राम भागवतपुर मोड़ के पास आम बगीचा क्षेत्र में घेराबंदी की।कुछ देर बाद बताए गए हुलिए के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया।

🟠बरामदगी

तलाशी के दौरान काले रंग के बैग से टेप से लिपटे 4 पैकेट बरामद हुए। तौल करने पर कुल वजन 4 किलो 204 ग्राम गांजा पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई।पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर ली।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️छवि उर्फ मोनु साहू (27 वर्ष), निवासी इंद्रानगर, जमनीपाली, थाना दर्री, जिला कोरबा

🔸️एक विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

🔸️गिरफ्तार आरोपी को माननीय सत्र न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया हैं।

🟠Nexis News की राय

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे,अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही हैं। लगातार निगरानी और सख्ती से ऐसे मामलों में कमी आने की उम्मीद हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!