Nexis News

मैजिक वाहन से पशु तस्करी का भंडाफोड़ : बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई, 2आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,14फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना बसंतपुर पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए,मैजिक वाहन से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। मामला जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का हैं,जहां अपराध क्रमांक 23/2026 दर्ज किया गया है।पुलिस को 13 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा मैजिक (CG 29 AG-1329) में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर झारखंड की ओर ले जाया जा रहा हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने प्रेमनगर मोड़ के आगे पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में दो भैंसे रस्सियों से बांधकर अमानवीय तरीके से भरे हुए पाए गए।पुलिस ने मौके पर मवेशियों और वाहन को जब्त कर लिया तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️मोहम्मद साहबाज (19 वर्ष), निवासी पंच मंदिर, वार्ड 03, सूरजपुर

🔸️सफीक इराकी (55 वर्ष), निवासी वार्ड 16, सनावल, थाना सनावल

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (1-घ) के तहत कार्रवाई की गई हैं।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!