Nexis News

शिमला को टक्कर देगा मैनपाट! ‘उल्टा पानी’ देख दंग रह गए सांसद मनोज तिवारी

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,14फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के शिमला के नाम से मशहूर मैनपाट की वादियों में आज उस समय उत्साह दोगुना हो गया, जब भोजपुरी सुपरस्टार और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी यहाँ पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ रायपुर से मैनपाट तक का सफर तय करने के बाद, मनोज तिवारी यहाँ की प्राकृतिक छटा और वैज्ञानिक रहस्यों को देखकर भावविभोर नजर आए।

🟠​’उल्टा पानी’ और ‘मैग्नेटिक हिल्स’ ने किया हैरान

​मीडिया से चर्चा करते हुए,मनोज तिवारी ने मैनपाट के उन रहस्यों का जिक्र किया जो दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। उन्होंने कहा, “मैंने पहली बार सुना और देखा कि यहाँ पानी नीचे से ऊपर की ओर बहता हैं। इतना ही नहीं, गाड़ी को न्यूट्रल में छोड़ देने पर वह अपने आप पहाड़ की ओर खिंचती हैं। यह अद्भुत हैं,और मैंने अपने जीवन में ऐसा पहले कभी नहीं देखा।”

🟠​पर्यटन के क्षेत्र में बनेगा नंबर-1

​सांसद तिवारी ने विश्वास जताया,कि आने वाले 5 वर्षों में मैनपाट देश के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक बनकर उभरेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री के विजन की सराहना करते हुए कहा,कि जिस तरह से यहाँ विकास की योजनाएं बन रही हैं, यह जगह हिमाचल के शिमला को भी पीछे छोड़ने की क्षमता रखती हैं।

​”मेरा लक्ष्य हैं,कि अगले 5 सालों में ऐसी व्यवस्था हो कि सारा देश मैनपाट की इन वादियों को देखने यहाँ आए।” – मनोज तिवारी

​🟠सांस्कृतिक संगम की शाम

मनोज ​तिवारी ने अपने 32 वर्षों के संगीतमय सफर को याद करते हुए बताया,कि आज शाम मैनपाट में भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का अनूठा संगम होगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे अपनी प्रस्तुति से स्थानीय जनता का मनोरंजन करेंगे। दोपहर 2 बजे जब वे मैनपाट पहुंचे, तो यहाँ की कड़ाके की ठंड और सुहावने मौसम ने उनका मन मोह लिया।

🟠​नेक्सिस न्यूज़ की राय

​मैनपाट में बढ़ते पर्यटन और नामचीन हस्तियों के आगमन से न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंबिकापुर और सरगुजा संभाग का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमकेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!