Nexis News

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा से 1400 छात्र बाहर : 75% उपस्थिति अनिवार्य,रायपुर में डायवर्सन शुल्क की वसूली में 8 करोड़ की चपत

संदिली सिंह,न्यूज डेस्क,14फरवरी 2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज प्रशासनिक सख्ती, शिक्षा जगत की बड़ी कार्रवाई और राजनीतिक दौरों की हलचल हैं। एक तरफ जहां बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों पर उपस्थिति का डंडा चला हैं,वहीं दूसरी ओर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ‘टीम प्रहरी’ मैदान में डटी हुई हैं।

​1. बोर्ड परीक्षा पर बड़ा फैसला: 1400 छात्रों का साल खराब

​🔸️छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कड़ा रुख अपनाते हुए 1400 से ज्यादा छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षा से बाहर कर दिया हैं।

​🔸️वजह: 75% उपस्थिति (Attendance) का नियम।

​🔸️प्रभाव: 10वीं के 1063 और 12वीं के 350 विद्यार्थी इस बार परीक्षा नहीं दे पाएंगे।

​🔸️अगला कदम: ये छात्र अब अगले सत्र में ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 20-21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होनी हैं, ऐसे में इस फैसले ने शिक्षा जगत में हड़कंप मचा दिया हैं।

​2. राजस्व वसूली में लापरवाही: 8 करोड़ रुपये बकाया

​🔸️रायपुर जिले में डायवर्सन शुल्क की वसूली को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई हैं। पिछले एक दशक में करीब 8 करोड़ रुपये सरकारी खजाने में जमा नहीं हो सके हैं।

​🔸️बकायादार: बड़े अस्पतालों, राइस मिलों, स्कूलों और पेट्रोल पंप संचालकों ने कृषि भूमि को कमर्शियल में बदल लिया, लेकिन शुल्क जमा नहीं किया।

​🔸️प्रशासनिक ढिलाई: तहसीलदार हर साल सिर्फ नोटिस देकर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं, जिससे बकायादारों में डर खत्म हो चुका हैं।

​3. ‘टीम प्रहरी’ का एक्शन: अतिक्रमण पर चला पीला पंजा

​🔸️शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाए जा रहे ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत आज फिर बड़ी कार्रवाई हुई।

​🔸️इलाके: जयस्तम्भ चौक, मालवीय मार्ग, बैजनाथपारा और रहमानिया चौक को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

​🔸️जब्ती: लगभग 10 अवैध ठेले जब्त किए गए और 15 दुकानदारों पर ई-चालान की कार्रवाई की गई।

​4. वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल की ‘समझाइश’

​🔸️राजधानी में वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता सुबह से ही सक्रिय नजर आए।

🔸️​कार्रवाई: कार्यकर्ता पार्कों में पहुंचे और वहां मौजूद कपल्स को ‘समझाइश’ देकर वापस भेजा। कार्यकर्ताओं का कहना हैं,कि वे अश्लीलता का विरोध कर रहे हैं।

​5. मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

​🔸️मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और रायगढ़ के प्रवास पर रहेंगे।

​🔸️सुबह 10:30: रायपुर से जशपुर के लिए रवानगी।

​🔸️शाम 04:00: जशपुर से रायगढ़ प्रस्थान।

​🔸️विश्राम: मुख्यमंत्री आज रायगढ़ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!