संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1. मौसम विभाग का रेड अलर्ट : बस्तर और रायपुर संभाग में आज भारी बारिश और 65 किमी की रफ्तार से अंधड़ की चेतावनी : रायपुर मौसम केंद्र ने आज सुबह नया बुलेटिन जारी कर प्रदेश के कई हिस्सों में, तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई हैं।
2. भरतमाला मुआवजा घोटाला : जेल भेजे गए आरोपी जय प्रकाश गांधी, ED आज कोर्ट से मांग सकती हैं, लंबी कस्टडी रिमांड : ₹9.27 करोड़ के नेशनल हाईवे मुआवजा घोटाले में रायपुर से गिरफ्तार आरोपी को लेकर ED की टीम आज विशेष कोर्ट में पेश करेगी। मामले में कई और बड़े अधिकारियों के नाम सामने आने की उम्मीद हैं।
3. CGPSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई : CBI ने ज़ब्त किए अहम दस्तावेज़, पूर्व परीक्षा नियंत्रक से आज फिर हो सकती हैं, पूछताछ पूर्व परीक्षा नियंत्रक आर.के. वासणिक और रिटायर्ड IAS के ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद आज सीबीआई की टीम ज़ब्त डिजिटल सबूतों और दस्तावेजों की स्क्रूटनी कर रही हैं।
4. प्रशासनिक काम ठप : प्रदेशभर के तहसीलदारों की हड़ताल का दूसरा दिन, रजिस्ट्री और सर्टिफिकेट के काम अटके ,विधायक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े छत्तीसगढ़ के 500 से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदार आज भी काम पर नहीं लौटे हैं। जिलों में राजस्व कोर्ट और नामांतरण के सारे काम पूरी तरह ठप हैं।
5. सुकमा हमला अपडेट : टोंगपाल पुलिस ने 4 संदेहियों को हिरासत में लिया, सदरापाल गांव में पुलिस बल तैनात सुकमा जिले के सदरापाल गांव में प्रार्थना सभा पर हुए, हमले के बाद तनाव को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं। पुलिस ने आज सुबह 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की हैं।
6. रायपुर सर्राफा बाजार : सोने की कीमतों में भारी गिरावट, ₹71,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा भाव शादी-ब्याह के सीजन के बीच आज सुबह रायपुर और दुर्ग के सर्राफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई हैं, जिससे ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद हैं।
7. CG Vyapam Exam Safety: प्री-डीएलएड परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्ता टीमों का गठन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम आज होने वाली प्री-डीएलएड परीक्षा को लेकर व्यापम ने सभी जिला मुख्यालयों में विशेष फ्लाइंग स्क्वाड (उड़नदस्ता) तैनात किए हैं,ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकल विहीन हो सके।
8.हसदेव एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी : आज से रायपुर-कोरबा के बीच बदले समय पर,दौड़ेगी ट्रेन रेलवे द्वारा हसदेव एक्सप्रेस को रोजाना किए जाने के बाद आज से नया टाइम टेबल प्रभावी हो गया हैं। यात्री अब नई समय सारणी के अनुसार रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं।
9. बस्तर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी : बीजापुर सीमा से भारी मात्रा में विस्फोटक और आईईडी (IED) बरामद नक्सल विरोधी अभियान के तहत,सर्चिंग पर निकले जवानों ने आज तड़के बीजापुर के जंगलों से नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 5-5 किलो के दो आईईडी बरामद कर निष्क्रिय कर दिए हैं।
10.विश्व पर्यावरण दिवस : रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री साय करेंगे वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री आज सुबह विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।












