संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
1. भरतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: ED का बड़ा खुलासा, ₹57 लाख के मुआवजे की जगह बांटे ₹9 करोड़; मुख्य आरोपी जेल भेजा गया,नेशनल हाईवे मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रायपुर के अभनपुर से मुख्य आरोपी जय प्रकाश गांधी को गिरफ्तार कर लिया हैं। जांच में सामने आया है कि जमीनों के हेरफेर और फर्जीवाड़े के जरिए ₹9.27 करोड़ की अवैध राशि हड़पी गई थी।
2. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक्शन मोड में: 3 घंटे की बड़ी समीक्षा बैठक मात्र 10 मिनट में की पूरी, अफसरों को दिए कड़े निर्देश मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास कार्यों और प्रशासनिक सुस्ती पर कड़ा रुख अपनाते हुए समीक्षा बैठक को महज 10 मिनट में खत्म कर दिया। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
3. नगरीय निकाय उप-चुनाव : बीजेपी को शहरी इलाकों में कांग्रेस से मिली कड़ी टक्कर, 39 सीटें ही जीत पाई भाजपा,छत्तीसगढ़ के स्थानीय नगरीय निकाय और पंचायत उप-चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। परिणामों ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी हैं, खासकर शहरी वार्डों में कांग्रेस ने बेहद मजबूत टक्कर दी हैं।
4. मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तेज आंधी के साथ भारी बारिश, उमस से मिलेगी राहत, रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य के 12 से अधिक जिलों में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
5. कवर्धा में कड़ा प्रशासनिक एक्शन: कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला अस्पताल और खाद दुकानों का किया औचक निरीक्षण, खरीफ सीजन की शुरुआत को देखते हुए कवर्धा कलेक्टर अचानक खाद-बीज की दुकानों और जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए और अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
6. राजस्व अमले की हड़ताल से हाहाकार: प्रदेश के 500 से अधिक तहसीलदारों का काम बंद, आय-जाति प्रमाण पत्र अटके भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्री, नामांतरण और छात्रों के जरूरी सर्टिफिकेट बनाने का काम ठप हैं।
7. बस्तर में अनोखी खेती: अब छत्तीसगढ़ में उगेगा दुनिया का सबसे महंगा ‘मियाजाकी’ आम, ट्रीमैन कर रहे तैयारी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये किलो बिकने वाले जापानी मूल के ‘मियाजाकी’ आम की खेती अब बस्तर के जंगलों और खेतों में प्रायोगिक तौर पर शुरू की जा रही हैं। पर्यावरण प्रेमियों ने इसकी पौध तैयार कर ली हैं।
8. CGPSC भर्ती विसंगति जांच: ज़ब्त डिजिटल सबूतों की फॉरेंसिक जांच तेज, पूर्व परीक्षा नियंत्रक के करीबियों पर नज़र, पीएससी भर्ती मामले की जांच कर रही केंद्रीय टीमों ने पूर्व परीक्षा नियंत्रक आर.के. वासणिक के ठिकानों से मिले कंप्यूटर और हार्ड डिस्क का डेटा रिकवर करना शुरू कर दिया हैं। जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
9. बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी भले ही पति से 3 गुना ज्यादा कमाती हो, केस लड़ने का पूरा खर्च पति को ही देना होगा,उच्च न्यायालय ने एक घरेलू विवाद के मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा हैं,कि कानूनी लड़ाई के दौरान भरण-पोषण और मुकदमे का खर्च उठाना पति की संवैधानिक जिम्मेदारी हैं, चाहे पत्नी आर्थिक रूप से सक्षम क्यों न हो।
10. बालोद जिले में विरोध तेज: माइनिंग (खनन) के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण, गांवों को उजाड़ने से बचाने की मांग, बालोद जिले के प्रभावित क्षेत्रों में नए खनन पट्टों को मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया हैं। ग्रामीणों का कहना हैं,कि वे पर्यावरण को नुकसान और अपने पुश्तैनी गांवों को उजड़ने नहीं देंगे।












