Nexis News

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,5जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बरगद (कृष्ण वट) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन मंत्री केदार कश्यप ने भी बेल का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अत्यंत गहरा हैं,और पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की।उन्होंने बताया, कि पिछले वर्ष राज्य में ढाई करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन जनभागीदारी से साढ़े तीन करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। इस वर्ष भी प्रदेश में लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण का विश्वास जताया गया हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ लगभग 44 प्रतिशत वनाच्छादित राज्य हैं,और सरकार वन संरक्षण व विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने घर, खेत, आंगन और मेड़ों में पौधारोपण करने का आग्रह किया।कार्यक्रम में आदिवासी समाज की परंपरागत प्रकृति संरक्षण संस्कृति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे पर्यावरण संरक्षण की मजबूत आधारशिला बताया।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली पद्मश्री विभूतियों का सम्मान किया गया तथा छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड की कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।वन मंत्री केदार कश्यप ने इस अभियान को प्रकृति और मातृत्व के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया और प्रदेशवासियों से इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!