विशेष खेल रिपोर्ट: नेक्सिस न्यूज़ ब्यूरो/रायपुर06जून2026—Nexis News
छत्तीसगढ़ के खेल गलियारों से एक बेहद बड़ी और ऐतिहासिक खबर सामने आई हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की राष्ट्रीय चयन समिति ने, शनिवार को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली इंडिया ‘A’ टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया हैं। इस प्रतिष्ठित टीम में छत्तीसगढ़ के युवा और प्रतिभाशाली बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज आयुष पांडे को शामिल किया गया हैं।यह छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक क्षण हैं, क्योंकि आयुष पांडे राज्य के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं,जिन्हें सीधे इंडिया ‘A’ की रेड बॉल (चार दिवसीय) टीम में जगह मिली हैं। श्रीलंका दौरे पर टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल करेंगे, जबकि देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तान बनाया गया हैं।
🟠घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार और CCPL का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
22 वर्षीय आयुष पांडे (जन्म: 19 सितंबर 2003) पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपने बल्ले की धमक दिखा रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) में बिलासपुर बुल्स की कप्तानी करते हुए आयुष ने बस्तर बायसंस के खिलाफ महज 62 गेंदों में 147 रनों की आतिशी पारी खेलकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर खड़ा किया था।
इतना ही नहीं, प्रथम श्रेणी क्रिकेट (Ranji Trophy) में भी उनका बल्ला लगातार गरज रहा हैं। साल 2025-26 के रणजी सीजन में दिल्ली क्रिकेट टीम के खिलाफ ओपनिंग करते हुए आयुष ने 357 गेंदों का सामना कर 21 चौकों और 1 छक्के की मदद से 183 रनों की मैराथन पारी खेली थी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पोंडिचेरी के खिलाफ भी उन्होंने क्रमश 59 और 45 रनों की सधी हुई पारियां खेली थीं। उनके इसी शानदार फुटवर्क और लंबी पारियां खेलने की क्षमता के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में जगह दी हैं।
🟠गाले के ऐतिहासिक मैदान पर खेलेंगे दो अनऑफिशियल टेस्ट
भारतीय ‘A’ टीम का यह दौरा श्रीलंका के गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां टीम को दो मल्टी-डे (चार दिवसीय) अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेलने हैं।
🔸️पहला मुकाबला: 25 जून से शुरू होगा।
🔸️दूसरा मुकाबला: 02 जुलाई से खेला जाएगा।
इस टीम में आयुष पांडे के साथ ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, नारायण जगदीशन और शैक रशीद जैसे देश के नामी और आईपीएल के सितारे भी शामिल हैं। ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ के आयुष पांडे का चुना जाना यह दर्शाता हैं,कि उनकी तकनीकी क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च माना गया हैं।
🟠छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) में जश्न का माहौल
आयुष के इस चयन के बाद छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) और स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना हैं,कि छत्तीसगढ़ जैसे उभरते हुए राज्य के खिलाड़ी का इंडिया ‘A’ टीम में पहुंचना राज्य के क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और कोचिंग स्तर की बड़ी सफलता हैं। आयुष पांडे ने यह साबित कर दिया हैं,कि यदि प्रतिभा और कड़ी मेहनत का सही तालमेल हो, तो देश की मुख्यधारा के क्रिकेट में जगह बनाना असंभव नहीं हैं।अब पूरे छत्तीसगढ़ की नजरें 25 जून से शुरू हो रहे श्रीलंका दौरे पर टिकी हैं, जहां आयुष अपने बल्ले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए मैदान में उतरेंगे।
🟠इंडिया ‘A’ की पूरी टीम (मल्टी-डे मैच हेतु):
ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, आयुष पांडे (छत्तीसगढ़), ऋतुराज गायकवाड़, अमन मोखड़े, शैक रशीद, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, सारांश जैन, जीशान अंसारी, गुरनूर ब्रार, आकिब नबी डार, अंशुल कम्बोज और यश ठाकुर।












