Nexis News

भक्ति और संस्कारों का महासंगम: रामानुजगंज में 8 जून से बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत रसधारा, 17 जून को भव्य यज्ञोपवीत और महाभंडारा

अर्पित तिवारी,सांस्कृतिक रिपोर्ट,रामानुजगंज।06जून2026—Nexis News

सीमावर्ती नगर रामानुजगंज में इस वर्ष एक बेहद दुर्लभ और पावन धार्मिक संयोग बनने जा रहा हैं। नगर के रिंग रोड, वार्ड नंबर 06 स्थित निज निवास पर सुभद्रा मेमोरियल स्कूल परिवार और सुमित्रा-सुभद्रा पाण्डेय (स्मृति शेष) के तत्वावधान में भव्य श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह एवं पावन यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जा रहा हैं। आगामी 08 जून 2026 से लेकर 17 जून 2026 तक चलने वाले इस दस दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया हैं।

इस गौरवमयी ज्ञान यज्ञ के मुख्य कथा व्यास उत्तर प्रदेश के प्रख्यात धार्मिक स्थल गुप्तकाशी, सोनभद्र से पधार रहे परम पूज्य यज्ञनारायणाचार्य जी महाराज होंगे। अपनी ओजस्वी वाणी और दिव्य भजनों के लिए विख्यात महाराज जी प्रतिदिन सायंकाल श्रद्धालुओं को भागवत महापुराण के अद्भुत प्रसंगों का रसपान कराएंगे। इस आयोजन को पूज्य गुरुजी शिवकुमार मिश्रा एवं अभिनंदन तिवारी का भी विशेष पावन सानिध्य प्राप्त हो रहा हैं।

धार्मिक उत्सव के साथ-साथ इस पावन वितान के नीचे सनातन संस्कारों का निर्वहन भी किया जाएगा। जगत जननी माँ महामाया की असीम अनुकम्पा और पूर्वजों के आशीर्वाद से परिवार के चार बालकों चि. शशांक शेखर (लड्डू), चि. गोपाल, चि. दिव्यांश शेखर और चि. कुशाग्र शेखर का पारंपरिक वैदिक रीति-नीति से पावन उपनयन यानी जनेऊ संस्कार संपन्न कराया जाएगा।

इस दस दिवसीय आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बेहद खास और व्यवस्थित कार्यक्रम तय किया गया हैं। उत्सव की शुरुआत 08 जून 2026 को सुबह 08:00 बजे भव्य जलयात्रा (कलश यात्रा) और वेदी पूजन के साथ होगी। इसके बाद अगले दिन 09 जून 2026 को शाम 05:00 बजे से मुख्य कथा का आगाज होगा, जिसमें परीक्षित जन्मकथा, शुकदेव जी का पावन आगमन और वराह अवतार प्रसंग सुनाया जाएगा। 10 जून 2026 को शाम 05:00 बजे कपिल अवतार, सती प्रसंग, ध्रुव चरित्र और जड़ भरत कथा की व्याख्या होगी। 11 जून 2026 को शाम 05:00 बजे नाम महिमा, नृसिंह अवतार और मोहिनी अवतार के अद्भुत प्रसंग श्रोताओं के समक्ष रखे जाएंगे।

कथा के पांचवें दिन यानी 12 जून 2026 को शाम 05:00 बजे से भव्य कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव) मनाया जाएगा, जिसके साथ ही कृष्ण बाल लीला, ब्रह्म मोह, गिरिराज पूजन और कंस वध की कथा होगी। 13 जून 2026 को शाम 05:00 बजे रुक्मिणी विवाह का दिव्य प्रसंग और शिशुपाल वध की कथा कही जाएगी। 14 जून 2026 को शाम 05:00 बजे सुदामा चरित्र के भावुक प्रसंग के साथ भागवत कथा की पूर्णाहुति और समापन होगा। इसके बाद संस्कारों का क्रम शुरू होगा, जिसके तहत 15 जून 2026 को शाम 07:00 बजे से मांगलिक मण्डपाच्छादन का कार्यक्रम होगा और अंत में 17 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे से मुख्य यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार और विशाल भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

इस भव्य और पुनीत अनुष्ठान के मुख्य प्रेषक महामाया मंदिर रामानुजगंज के पुजारी नन्दलाल पाण्डेय हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने और मेहमानों के आदर-सत्कार के लिए पूरा विनीत और स्वागतोत्सुक परिवार जुटा हुआ हैं। विनीत परिवार में मुख्य रूप से गीतांजलि – जितेन्द्र पाण्डेय, भारती – स्मृतिशेष धनंजय पाण्डेय(झालो )और सुमित्रा मेमोरियल स्कूल रामानुजगंज की टीम शामिल हैं। वहीं स्वागत करने के लिए श्यामवती – लक्ष्मीकांत पाण्डेय, लीलावती – नंदकुमार पाण्डेय, रामावती –  हरिहर पाण्डेय, शिवरात्री – विश्राम तिवारी और सोमा – भास्कर तिवारी तत्पर रहेंगे।

आयोजक परिवार और प्रेषक नन्दलाल पाण्डेय ने ‘नेक्सिस न्यूज़’ के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों, श्रद्धालु भक्तों और सनातन धर्मावलंबियों से सादर अपील की हैं,कि वे इस पावन कथा श्रवण, मांगलिक संस्कार उत्सव और 17 जून को आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ अर्जित करें और बच्चों को अपना स्नेह और शुभाशीष प्रदान करें।

आयोजन स्थल: निज निवास, रिंग रोड, वार्ड नंबर 06, रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!