Nexis News

रायगढ़ में ‘लव एंड डिसेप्शन’ का सनसनीखेज पर्दाफाश! फेरीवाले सलीम ने पहचान छिपाकर किया कई महिलाओं का शिकार, 6 साल तक शोषण के बाद रचाई दूसरी शादी

विशेष इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट: नेक्सिस न्यूज़ ब्यूरो/रायगढ़ 06जून2026—Nexis News

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया हैं, जिसने रिश्तों के भरोसे और सोशल वेंडिंग के पीछे छिपे अपराध के घिनौने चेहरे को बेनकाब कर दिया हैं। खरसिया इलाके में फेरी लगाने वाले गाजियाबाद के एक शातिर युवक ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों के जाल में फंसाकर कई महिलाओं की जिंदगियां तबाह कर दीं। शादी का झांसा देकर एक युवती का छह साल तक शारीरिक शोषण करने और फिर उम्रदराज महिला से गुपचुप शादी रचाने वाले इस आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत तत्परता दिखाते हुए दबोच लिया हैं।

🟠थाने पहुंची दुल्हन तो खुला ‘सीरियल चीटर’ का कच्चा चिट्ठा

इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत तब हुई जब खरसिया क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला अपनी सुरक्षा की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। महिला ने एसएसपी शशि मोहन सिंह को बताया,कि उसने हाल ही में गाजियाबाद के रहने वाले 30 वर्षीय फेरीवाले सलीम से जांजगीर-चांपा के एक मंदिर में निकाह/विवाह किया हैं। इस शादी से नाराज महिला के बेटों ने उसे घर से बेदखल कर दिया हैं। पुलिस जब इस मामले की जांच कर ही रही थी,कि तभी कहानी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए।

🟠कोरोना काल से चल रहा था ‘शादी का झांसा और शोषण’ का खेल

अभी पहली महिला के आवेदन पर जांच चल ही रही थी,कि एसपी दफ्तर में खरसिया की ही एक 28 वर्षीय अन्य युवती दाखिल हुई। उसने आरोपी सलीम पर जो आरोप लगाए, उसने पूरे मामले को संगीन अपराध में बदल दिया। पीड़िता ने बताया कि साल 2020 में कोरोना महामारी के दौर में सलीम उसके इलाके में फेरी लगाने आता था।

इसी दौरान उसने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का पवित्र वादा कर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब सलीम उसे दिल्ली में अपनी बहन के घर भी ले गया, ताकि युवती को उस पर पूरा भरोसा हो जाए और वह उसके चंगुल से न निकले।

🟠मोबाइल खंगाला तो उड़ गए होश: कई युवतियां थीं निशाने पर

पीड़ित युवती को कुछ समय पहले भनक लगी,कि सलीम किसी और महिला (45 वर्षीय शिकायतकर्ता) के भी संपर्क में हैं। जब युवती ने उस महिला से फोन पर बात की, तो महिला ने भी सलीम का ही पक्ष लिया। लेकिन जैसे ही सलीम ने उस महिला से मंदिर में शादी रचाई, पीड़िता का सब्र का बांध टूट गया और वह सीधे पुलिस कप्तान के पास पहुंच गई।

पीड़िता का आरोप हैं,कि सलीम सिर्फ इन दोनों तक सीमित नहीं था; उसके मोबाइल फोन में कई अन्य राज्यों और शहरों की लड़कियों से आपत्तिजनक चैटिंग और संदिग्ध बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। पुलिस अब उसके फोन के डेटा को रिकवर कर जांच को आगे बढ़ा रही है कि कहीं यह किसी बड़े रैकेट का हिस्सा तो नहीं।

🟠’अभियान संवेदना’ के तहत तत्काल एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

मामले की गंभीरता और महिलाओं से जुड़े अपराध को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बिना वक्त गंवाए महिला थाना और कोतरारोड़ पुलिस को एक्टिव किया। कोतरारोड़ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सलीम को हिरासत में लिया और आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए खरसिया पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली हैं।

🟠एसएसपी रायगढ़ की महिलाओं को बड़ी सलाह

इस पूरे मामले पर रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP)शशि मोहन सिंह ने महिलाओं की सुरक्षा और सजगता को लेकर एक बेहद जरूरी संदेश जारी किया हैं:

“महिला अपराधों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गोपनीयता के साथ काम कर रही हैं। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन इसके साथ ही हमारी माताओं-बहनों को भी सतर्क रहने की जरूरत हैं। किसी भी बाहरी या अज्ञात व्यक्ति से दोस्ती या संबंध बढ़ाने से पहले उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और असलियत की अच्छी तरह से जांच-परख कर लें, ताकि ऐसे धोखेबाजों का शिकार होने से बचा जा सके।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!