Nexis News

सुशासन तिहार : रीरी गांव में लगा समस्या निवारण शिविर, विधायक प्रबोध मिंज ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार के, अंतर्गत सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित रीरी गांव में समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष मामलों को समय-सीमा के भीतर समाधान के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

शिविर में सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व, राशन कार्ड, पेंशन तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अधिकारियों ने आवेदनों की जांच कर कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया, जिससे ग्रामीणों में संतोष और उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर लुंड्रा विधायक Prabodh Minj भी शिविर में पहुंचे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

विधायक प्रबोध मिंज ने कहा,कि सुशासन तिहार सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रहा हैं। दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा हैं, जिससे लोगों को जिला मुख्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।ग्रामीणों ने भी शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया। लोगों का कहना हैं,कि इस प्रकार के शिविरों से प्रशासन सीधे गांव तक पहुंच रहा है, जिससे समस्याओं का त्वरित निराकरण संभव हो पा रहा हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!