Nexis News

बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल: ठठारी में ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, की कई बड़ी घोषणाएं

संदिली सिंह,सक्ती,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsसुशासन तिहार के तहत सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी में शनिवार को एक अनूठा और यादगार दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चतुर्भुज तालाब पार स्थित विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। खुले वातावरण में आयोजित इस चौपाल में मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच बैठे, उनकी समस्याएं सुनीं, सुझाव प्राप्त किए और शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि सुशासन तिहार केवल योजनाओं की समीक्षा का कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने का माध्यम है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा हैं या नहीं। उन्होंने ग्रामीणों से महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

🟠सीएम हेल्पलाइन की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश में जल्द ही अत्याधुनिक सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से नागरिक टोल-फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की व्यवस्था होगी तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🟠महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया,कि हाल ही में महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

🟠ऊर्जा और तीर्थ योजनाओं की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का उल्लेख करते हुए कहा,कि केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी का लाभ लेकर उपभोक्ता बिजली बिल में बड़ी बचत कर सकते हैं। साथ ही रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा हैं।

🟠ठठारी को मिली बड़ी सौगातें

🔸️जनचौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं—

🔸️चतुर्भुज विष्णु मंदिर के पास श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरती घाट का निर्माण।

🔸️ठठारी में बैंक शाखा खोलने की घोषणा।

🔸️ठठारी को नगर पंचायत बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश।

🔸️ क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

🟠विकास और विश्वास का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा,कि सुशासन का वास्तविक अर्थ शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद और सहभागिता को मजबूत करना हैं। जब जनप्रतिनिधि और अधिकारी सीधे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।बरगद की छांव में सजी यह चौपाल ग्रामीणों के लिए एक यादगार अवसर बन गई, जहां उन्हें अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और समाधान पाने का अवसर मिला।इस अवसर पर सांसद कमलेश जांगड़े, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!