Nexis News

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 15 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 14 वाहन जब्त

संदिली सिंह,कोरबा,छत्तीसगढ़,6जून2026/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए हैं। कोरबा जिले में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए, अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 14 वाहनों एवं मशीनों को जब्त किया हैं। इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया हैं।कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश एवं उप संचालक (खनिज प्रशासन) के मार्गदर्शन में गठित दो विशेष उड़नदस्ता दलों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर अवैध खनन के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया। अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।

🟠15 संदिग्ध क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी

खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के सीतामढ़ी, कपाटमुडा, सुराकछार, नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, बरमपुर, बांकीमोंगरा, सुमेधा, कुमगरी, घनाकछार, कटघोरा, कछार, दर्री और धवईपुर सहित कुल 15 क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया।जांच के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर कुल 14 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें—01 पोकलेन मशीन (चेन माउंटेड),09 ट्रैक्टर,02 हाइवा,02 टिपर वाहन शामिल हैं।

विभिन्न थानों को सौंपे गए वाहन जब्त वाहनों को नियमानुसार आगे की कार्रवाई के लिए कुसमुंडा थाना, हरदीबाजार थाना, दर्री थाना, बांकीमोंगरा थाना तथा उरगा स्थित खनिज जांच नाका की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। संबंधित वाहन मालिकों और संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं।

🟠पर्यावरण संरक्षण और राजस्व सुरक्षा पर फोकस

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन केवल सरकारी राजस्व को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता हैं। नदियों, पहाड़ियों और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को रोकना प्रशासन की प्राथमिकता हैं।

🟠आगे भी जारी रहेगा विशेष अभियान

प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों ने चेतावनी दी हैं,कि खनिज संपदा की लूट और राजस्व चोरी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!