Nexis News

फिट इंडिया मूवमेंट : रामानुजगंज में 12वीं वाहिनी छसबल ने निकाली भव्य साइकिल रैली, सहायक सेनानी तसलीम आरिफ और SDOP बाजीलाल सिंह ने दिया सेहत का संदेश

अर्पित तिवारी,रिपोर्ट,रामानुजगंज।07जून2026—Nexis Newsबलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आज ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की 12वीं (भा/र) वाहिनी, रामानुजगंज द्वारा आज रविवार को ‘संडेस ऑन साइकिल’ (Sundays on Cycle) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से वाहिनी के सहायक सेनानी मो. तसलीम आरिफ और रामानुजगंज के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बाजीलाल सिंह ने किया।

🟠तसलीम आरिफ की अगुवाई में पैडल मारकर अधिकारियों व जवानों ने बढ़ाया हौसला

कार्यक्रम की शुरुआत 12वीं वाहिनी के मुख्य द्वार से हुई, जहां सहायक सेनानी मो. तसलीम आरिफ ने जवानों को हरी झंडी दिखाई और खुद भी साइकिल चलाकर रैली की कमान संभाली। उनकी इस सक्रिय भागीदारी ने मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों और जवानों में जबरदस्त ऊर्जा भर दी। इस रैली में कदम से कदम मिलाकर चलने वाले वाहिनी के प्रमुख अधिकारियों व कमांडरों में मुख्य रूप से सहायक सेनानी मो. तसलीम आरिफ,लोकेश्वर सिंह शांडिल्य, लियोस कुजूर, कंपनी कमांडर रूपनाथ राम, प्लाटून कमांडर भारत भूषण गिरी, अलबिनुस बड़ा, सब-इंस्पेक्टर हिरतराम नागवंशी, असिस्टेंट प्लाटून कमांडर नरेन्द्र लकड़ा, विमोचन तिर्की, उदयवीर सिंह,अरूण कुमार और बालभगवान मिंज शामिल रहे जिन्होंने इस अभियान को गति दी।

🟠70 से अधिक जवानों ने लिया हिस्सा, गूंजा ‘फिट इंडिया’ का नारा

इस स्वास्थ्य अभियान में वाहिनी के मुख्य समवाय और जिला बल के 70 से अधिक अधिकारियों व जवानों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। ‘हर रोज आधा घंटा रोज’ के संकल्प के साथ जवानों की टोली ने पूरे शहर का भ्रमण किया और आम जनता को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक किया। रैली को सफल बनाने में वाहिनी के प्रधान आरक्षक अल्फोंस टोप्पो, धर्मेन्द्र दुबे, विश्व दीपक, सतेन्द्र सिंह, युसूफ अंसारी, छत्तर सिंह, पुष्पेन्द्र रिछारिया, दयाशंकर चौबे, अमीत काछी, मुक्तलाल बखला, जगरनाथ एक्का और मुकेश साहू उपस्थित रहे। इनके साथ ही आरक्षक राहुल रावत, महाशिव ठाकुर, राजेश कुजूर, प्रदीप सिंह यादव, रवि कुमार यादव, अखिलेश यादव, अजय लकड़ा, यतेन्द्र यादव, राजीव तिवारी, अभिमन्यु कुमार, पवन शर्मा, रामरूप सिंह, गुलाब राजवाड़े, शिवम यादव और आशीष दुबे सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

🟠मीडिया से चर्चा: “सेहत भी, पर्यावरण भी”

मीडिया से चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया,कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘फिट इंडिया’ विजन के अंतर्गत जवानों को मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रखने के लिए यह पहल की गई हैं। साइकिल चलाने से जहां एक ओर सेहत सुधरती हैं, वहीं दूसरी ओर ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश समाज में जाता हैं।

🟠नगरवासियों ने की पहल की सराहना

रामानुजगंज की सड़कों पर जब अधिकारियों की अगुवाई में जवानों का यह अनुशासित और भव्य काफिला गुजरा, तो स्थानीय नागरिकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। सहायक सेनानी मो. तसलीम आरिफ और एसडीओपी बाजीलाल सिंह की इस अनूठी पहल की पूरे नगर में सराहना की जा रही है। वाहिनी प्रबंधन ने बताया,कि जवानों को कार्यक्षेत्र में हमेशा चुस्त-दुरुस्त और तनावमुक्त रखने के लिए आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन हर रविवार को जारी रखे जाएंगे।

विशेष ब्यूरो रिपोर्ट, नेक्सिस न्यूज़ पोर्टल

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!