Nexis News

बलरामपुर में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्टर-एसपी की संयुक्त बैठक, समन्वय और सतर्कता पर जोर

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,09जून 2026बलरामपुर,जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के,उद्देश्य से कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर की संयुक्त अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक ली गई। इस दौरान अवैध गतिविधियों की रोकथाम, सीमावर्ती चेकपोस्टों की निगरानी तथा विभागीय समन्वय को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी, अपर कलेक्टर  आर. एस. लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.), एसडीओपी तथा वर्चुअल रूप से तहसीलदार, थाना प्रभारी जुड़े रहे।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने,राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में, विशेष सतर्कता बरतने तथा लोक शांति भंग करने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले की सीमाओं पर स्थापित चेकपोस्टों में सख्त निगरानी रखने, तथा खनिजों के अवैध परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सतत अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बैठक में कहा,कि जिले की कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी असामाजिक गतिविधि पर सतत निगरानी बनाए रखें। उन्होंने सभी को समन्वय के साथ सजगता और सतर्कता से कार्य करने को कहा। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों संज्ञान में लाएं ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!