Nexis News

बलरामपुर : बारिश के मौसम में 45 गरीब परिवारों को बेदखली का डर, राहत दिलाने कलेक्टर दफ्तर पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,9जून 2026

बलरामपुर जिले के वार्ड क्रमांक 03 स्थित जुड़निया पारा में,निवासरत करीब 45 गरीब परिवारों पर मानसून के बीच बेघर होने का खतरा मंडरा रहा हैं। प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जारी नोटिस के बाद प्रभावित परिवारों में चिंता बढ़ गई हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिहर यादव प्रभावित परिवारों और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाने और पात्र परिवारों को पट्टा देने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया हैं,कि जुड़निया पारा के ये परिवार पिछले 35 से 40 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहे हैं। परिवारों ने यहां कच्चे-पक्के मकान बनाए हैं तथा बाड़ी लगाकर आजीविका चला रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें 7 दिनों के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया गया हैं। नोटिस में समयसीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्रवाई और बेदखली खर्च की वसूली की चेतावनी भी दी गई हैं।

हरिहर यादव ने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और नए शिक्षा सत्र में बच्चों का स्कूलों में प्रवेश भी हो गया हैं। ऐसे समय में परिवारों को बेदखल करने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि शासन के नियमों के अनुसार वर्षों से काबिज और पात्र लोगों को पट्टा दिए जाने का प्रावधान हैं। इसलिए प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इन परिवारों को राहत प्रदान करनी चाहिए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अनुसार कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए,सकारात्मक आश्वासन दिया है। इससे प्रभावित परिवारों को उम्मीद हैं,कि बरसात के दौरान उनके खिलाफ कोई बेदखली कार्रवाई नहीं होगी और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।प्रभावित परिवारों ने भी प्रशासन से अपील की हैं,कि वर्षों पुरानी रिहाइश को देखते हुए उन्हें बेदखल करने के बजाय नियमानुसार पट्टा प्रदान किया जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!