संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,9जून2026
छत्तीसगढ़ में अवैध खनन के खिलाफ राज्य सरकार का अभियान लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर खनिज विभाग की केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने गरियाबंद जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए,अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त तीन चैन माउंटेन मशीनों और एक हाईवा वाहन को जप्त किया हैं।खनिज विभाग के सचिव एवं संचालक के निर्देशानुसार 8 जून 2026 को संयुक्त टीम ने राजिम तहसील के ग्राम कुरुसकेरा स्थित पैरी नदी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मशीनों की सहायता से नियम विरुद्ध रेत उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया।
खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कार्रवाई करते हुए,तीन चैन माउंटेन मशीनों को जप्त कर सील कर दिया गया। साथ ही खदान संचालक एवं मशीन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।टीम ने अवैध रेत परिवहन में संलिप्त एक हाईवा वाहन को भी जप्त किया, जिसे सुरक्षा के मद्देनजर राजिम थाना परिसर में रखा गया हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खनिज संपदा के नियमानुसार उपयोग के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।खनिज विभाग के सचिव ने बताया,कि प्रदेशभर में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखी जा रही हैं। उड़नदस्ता दलों और विभागीय अधिकारियों को नियमित निरीक्षण तथा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।











