संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,11जून2026
राज्यसभा सांसद एवं वाणिज्य संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्ष डोला सेन की,अध्यक्षता में रायपुर के एक निजी होटल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। यह बैठक समिति के 10 से 12 जून तक आयोजित अध्ययन दौरे के तहत आयोजित की गई।बैठक में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के व्यापार, निवेश, निर्यात-आयात और दोनों देशों के आर्थिक सहयोग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। समिति ने कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में व्यापारिक अवसरों, निर्यात संवर्धन तथा वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान एपीडा, अखिल भारतीय खाद्य प्रसंस्करण संघ, अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ, भारतीय खाद्य एवं पेय संघ, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा वाणिज्य विभाग के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। समिति ने भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को और मजबूत बनाने तथा कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।बैठक में संसदीय स्थायी समिति के कई सांसद एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यापारिक सहयोग और निर्यात वृद्धि से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।












