Nexis News

विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने रक्तदाताओं का किया सम्मान, कहा- रक्तदान सबसे बड़ा दान और मानवता की सर्वोच्च सेवा

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14जून2026

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस, सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा द्वारा लोकभवन में आयोजित,सम्मान समारोह में राज्यपाल एवं छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष रमेन डेका ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान हैं,और इससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती, क्योंकि रक्त की एक बूंद किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकती हैं।समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक रक्तदान करने वाले 30 स्वैच्छिक रक्तदाताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोकभवन में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।राज्यपाल डेका ने कहा, कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं हैं और यह केवल स्वस्थ व्यक्तियों के स्वैच्छिक योगदान से ही प्राप्त किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा,कि थैलेसीमिया, सिकल सेल, एनीमिया, हीमोफिलिया, कैंसर तथा सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपात परिस्थितियों में रक्त जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय करता हैं।उन्होंने छत्तीसगढ़ के रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में सेवा और परोपकार की भावना अत्यंत मजबूत हैं। यहां के रक्तदाता वर्षों से निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय उदाहरण हैं।राज्यपाल ने रेडक्रॉस ब्लड बैंक एवं उसकी टीम के कार्यों की भी प्रशंसा करते हुए कहा,कि संस्था जरूरतमंदों तक समय पर रक्त पहुंचाकर मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में रेडक्रॉस के पदाधिकारी, रक्तदाता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!