डेनियल सेप्टी,पखांजुर,छत्तीसगढ़,14जून2026
कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत, टेकमीटोला के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की हैं। संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED को बरामद कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।जानकारी के अनुसार जिला पुलिस, बीएसएफ और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जंगल में संदिग्ध गतिविधि के संकेत मिलने पर इलाके की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जवानों को प्रेशर कुकर में तैयार किया गया 5 किलो का शक्तिशाली IED मिला।
IED मिलने की सूचना पर बीडीएस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए, विस्फोटक को डिफ्यूज किया और बाद में नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया। समय रहते कार्रवाई होने से सुरक्षा बलों और ग्रामीणों को संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार नक्सली संगठन सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और अभियान में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से जंगलों और संवेदनशील क्षेत्रों में IED प्लांट करते हैं। इसी खतरे को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।सुरक्षा बलों ने स्पष्ट किया हैं,कि नक्सल उन्मूलन अभियान पूरी मजबूती से जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।











