Nexis News

जांजगीर-चांपा को 295 करोड़ की विकास सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 341 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

न्यूज डेस्क,जांजगीर-चांपा,छत्तीसगढ़,14जून2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को जिले के, नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंड़ी (राछा) में आयोजित कार्यक्रम में 295 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 341 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिले को बड़ी विकास सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा,कि इन परियोजनाओं से आमजन की सुविधाओं का विस्तार होगा और जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद 70.10 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 159 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण तथा 224.90 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 182 नए कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने बटन दबाकर विभिन्न परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि जांजगीर-चांपा जिले के लिए यह ऐतिहासिक अवसर हैं। सड़क, पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ्य, नगरीय अधोसंरचना और ग्रामीण विकास से जुड़े इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी।उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं होते, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना हैं।

🟠कई विभागों की परियोजनाएं शामिल

लोकार्पित 159 कार्यों में जल संसाधन, वन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सीजीएमएससी, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।वहीं भूमिपूजन किए गए 182 कार्यों में जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, सीजीएमएससी, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, नगरीय प्रशासन तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!