अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,15जून 2026
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई हैं। आरोप हैं,कि तीन युवकों ने युवती के फुफेरे भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
पुलिस के अनुसार युवती अपने फुफेरे भाई के साथ कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। जब भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद युवती को जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश में थे। वहीं पीड़िता का भाई किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए बयान दर्ज किया हैं। मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना हैं,कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ही समाज में भय पैदा कर सकती हैं।











