Nexis News

अंबिकापुर में ED की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के ठिकानों पर छापा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,17जून2026

सरगुजा संभाग में मंगलवार सुबह उस समय,हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर स्थित मानसून एग्रो एजेंसी में ईडी की टीम द्वारा दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जा रही हैं।सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई कथित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है। बताया जा रहा हैं,कि मामले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता का नाम सामने आने के बाद ईडी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी हैं।मंगलवार सुबह से ही ईडी अधिकारियों की टीम संबंधित प्रतिष्ठानों और दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई हैं। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई हैं,तथा बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई हैं।इधर, कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद राकेश गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं, जिससे विभिन्न तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया हैं।

हालांकि ईडी की ओर से अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।फिलहाल अंबिकापुर में चल रही ईडी की इस कार्रवाई पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं। DMF फंड से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!