Nexis News

शिवनंदनपुर को मिली विकास की नई पहचान : शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंगल भवन की सौगात

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,17जून2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के,नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष रितेश जायसवाल सहित सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा, पारदर्शिता और विकास के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत शिवनंदनपुर के वार्ड क्रमांक-06 में सुसज्जित मंगल भवन निर्माण की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलना क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति हैं। इससे सुनियोजित नगरीय विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना हैं,उस भरोसे को कायम रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं। जनप्रतिनिधि शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु बनकर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री कॉल सेंटर के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं,जिनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा हैं।कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि नगर पंचायत बनने से शिवनंदनपुर के विकास को नई दिशा मिलेगी। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

🟠विभागीय स्टॉलों का अवलोकन

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉलों का अवलोकन किया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को नए आवासों की चाबियां सौंपी गईं।महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में पोषण आहार प्रदर्शनी, गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं से संवाद कर योजना के प्रभाव की जानकारी ली।🟠हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि वितरित की गई। मत्स्य पालन विभाग की योजना के तहत लाभार्थियों को आइस बॉक्स और आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं आयुष्मान भारत योजना और वय वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक भूलन सिंह मरावी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!