Nexis News

बलरामपुर में बैल की हत्या कर मांस खाने के आरोप में 7 गिरफ्तार, सभी आरोपी भेजे गए जेल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,18जून 2026

जिले के गणेशमोड़ चौकी क्षेत्र में बैल की हत्या कर, उसका मांस खाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सवनी निवासी विकास यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी,कि 15 जून 2026 की रात गांव के कुछ लोगों ने एक बैल खरीदकर उसे केवाड़ी जंगल ले जाकर काट दिया तथा मांस को आपस में बांटकर खा लिया। शिकायत के आधार पर गणेशमोड़ चौकी पुलिस ने अपराध क्रमांक 97/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 3(5) तथा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल सात आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें घटना में उनकी संलिप्तता सामने आई।इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 17 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा पशु संरक्षण से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!