न्यूज डेस्क,कोरिया,छत्तीसगढ़,20जून2026
कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में हुए, सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारने के मामले में फरार चल रहे,चार मुख्य आरोपियों ने आखिरकार मनेन्द्रगढ़ में आत्मसमर्पण कर दिया हैं। इस मामले में अब तक नौ में से आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार हैं।
बताया जा रहा हैं,कि 16 जून की रात नौगई गांव में पुरानी रंजिश और विवाद के चलते आरोपियों ने, खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही कोरिया और एमसीबी पुलिस की टीमें लगातार फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर से आखिरकार मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत ने मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर सरेंडर कर दिया।इससे पहले पुलिस चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। सरेंडर करने वाले चारों आरोपी एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं और इनके घर भी आसपास स्थित हैं। पुलिस अब सभी आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड की पूरी साजिश, घटनाक्रम और अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई हैं।
फिलहाल आत्मसमर्पण करने वाले आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कोरिया पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा हैं। वहीं फरार चल रहे अंतिम आरोपी की तलाश में पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा हैं,कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।गौरतलब हैं,कि नौगई का यह तिहरा हत्याकांड अपनी क्रूरता और वीभत्सता के कारण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। अब आरोपियों के सरेंडर के बाद मामले की जांच और तेज हो गई हैं।












