Nexis News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा योग

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,20जून2026

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार,योग आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और कल्याण का पर्याय बन चुका हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किए जाने के, बाद योग एक वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई हैं, जो स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन की दिशा में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती हैं।योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवनशैली हैं। वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, अनियमित दिनचर्या और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बीच योग एक सरल, सुलभ और प्रभावी समाधान बनकर उभरा हैं। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाता हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उनके नेतृत्व में आज विश्व के करोड़ों लोग योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर का मुख्य आयोजन कोलकाता में आयोजित किया जा रहा हैं, जहां प्रधानमंत्री स्वयं योगाभ्यास का नेतृत्व करेंगे।छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह अंबिकापुर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री स्वयं योगाभ्यास में भाग लेकर प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगे। राज्य सरकार द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री का मानना हैं,कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता हैं,बल्कि आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन को भी मजबूत करता हैं। यही कारण हैं,कि राज्य सरकार स्वास्थ्य संवर्धन और जनजागरूकता अभियानों में योग को विशेष महत्व दे रही हैं।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता हैं,कि योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन के लिए योग को अपनाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। योग के माध्यम से ही स्वस्थ छत्तीसगढ़, विकसित भारत और समृद्ध विश्व के निर्माण का सपना साकार किया जा सकता हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!