न्यूज डेस्क,राउरकेला,चक्रधरपुर,20जून2026
मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की हैं। परीक्षा के दिन होने वाली भीड़ और यात्रा संबंधी परेशानियों को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने 21 जून को राउरकेला से, टाटानगर के बीच विशेष परीक्षा स्पेशल पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। इस पहल से हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को समय पर, परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी।रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार यह विशेष ट्रेन 21 जून की सुबह 5:10 बजे राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी और सुबह 9:20 बजे टाटानगर पहुंचेगी। खास बात यह हैं, कि यह ट्रेन राउरकेला और टाटानगर के बीच पड़ने वाले सभी प्रमुख स्टेशनों और हॉल्टों पर रुकेगी, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र भी आसानी से इसका लाभ उठा सकेंगे।
इसके अलावा बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा के लिए,रेलवे ने टाटानगर-इतवारी तथा टाटानगर-बिलासपुर रूट की चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों में दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का फैसला किया हैं। ट्रेन संख्या 18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस और 18113 टाटा-बिलासपुर एक्सप्रेस में 19 से 21 जून तक अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं। वहीं 18110 इतवारी-टाटा एक्सप्रेस में 21 से 23 जून तथा 18114 बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस में 20 से 22 जून तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना हैं, कि किसी भी छात्र को यात्रा संबंधी समस्याओं के कारण परीक्षा से वंचित न होना पड़े। परीक्षा के मद्देनजर रेलवे की यह पहल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती हैं।












