Nexis News

रामानुजगंज में दर्दनाक हादसा: नगर पालिका के टैंकर की चपेट में आकर 7 वर्षीय मासूम की मौत

अर्पित तिवारी,रामानुजगंज,छत्तीसगढ़,20जून 2026

रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में, शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया। नगर पालिका परिषद के पानी टैंकर की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार शुभम, पिता सागर, स्कूल से घर लौटने के बाद मोहल्ले में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान नगर पालिका परिषद का पानी टैंकर वार्ड में पानी वितरण के लिए पहुंचा था।

खेलते-खेलते मासूम अचानक टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था,कि गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मासूम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। जिसने भी यह दर्दनाक दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।

स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं। साथ ही नगर पालिका के भारी वाहनों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं,तथा फरार चालक की तलाश भी जारी हैं।मासूम शुभम की असमय मौत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यह हादसा नगर पालिका के वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!