संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,20जून2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के, हुगली जिले के तारकेश्वर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में,डीबीटी के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। वहीं छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसान परिवारों को 490 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता राशि प्राप्त हुई।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सलियाटोली में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,कि देश की अर्थव्यवस्था और समृद्धि का आधार किसान हैं। किसानों की खुशहाली और उन्नति के बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा,कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मजबूती देने के साथ कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं।प्रधानमंत्री ने किसानों से ‘खेत बचाओ अभियान’ से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा,कि आने वाली पीढ़ियों के लिए कृषि भूमि और धरती माता का संरक्षण अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि भूमि को सुरक्षित रखने की अपील की।
🟠खरीफ सीजन में किसानों को बड़ी राहत
पीएम किसान की 23वीं किस्त के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख से अधिक किसानों के खातों में 490 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे जमा की गई। खरीफ सीजन की शुरुआत में मिली यह सहायता किसानों के लिए राहत लेकर आई हैं। इससे खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की खरीद में सुविधा होगी तथा खेती की तैयारियों को समय पर गति मिलेगी।
🟠किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि अन्नदाता की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मविश्वास और सम्मान का संचार हुआ हैं।उन्होंने कहा,कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की व्यवस्था लागू की गई हैं। साथ ही शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण और कृषक उन्नति योजना जैसी किसान हितैषी योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा हैं।
🟠कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा,कि राज्य सरकार आधुनिक कृषि तकनीक, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, बेहतर बाजार व्यवस्था और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित न रखकर मूल्य संवर्धन और कृषि उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा हैं, ताकि उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित हो सके।कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि की राशि मिलने पर खुशी जताते हुए कहा,कि खरीफ सीजन के दौरान मिली यह सहायता खेती की तैयारियों में काफी मददगार साबित होगी। किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।












