Nexis News

शराब पीने से रोकने पर युवक की हत्या, बतौली पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,23जून2026

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शराब पीने से रोकने पर,हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,ग्राम पोकसरी निवासी संतलाल ने कुछ दिन पहले अपने घर के पास शराब पी रहे जानचंद को रोक-टोक की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप हैं,कि 21 जून की देर रात जानचंद और उसका साथी सुखऊ राम मोटरसाइकिल से संतलाल को खोजते हुए,उसके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी देते हुए,गाली-गलौज करने लगे।

अगली सुबह संतलाल का शव ग्राम पोकसरी के, बंधवाटिकरा स्थित बंधवा गुड़ी के पास मिला। मृतक के सिर, चेहरे, कंधे और पीठ पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल के पास लकड़ी का गेंड़ा, लकड़ी फाड़ी, मृतक का मोबाइल फोन और टांगी बरामद की गई।मृतक के भाई बिंद्रा राम की शिकायत पर बतौली थाना में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और गवाहों के बयान दर्ज किए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह हत्यात्मक पाई गई।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के, निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपियों जानचंद (23 वर्ष) और सुखऊ राम (24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पोकसरी, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की घटना को स्वीकार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।बतौली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!