Nexis News

जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 51 गुम मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए गए

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,23जून2026

जशपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की खोजबीन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए,51 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये बताई गई हैं।पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान,डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मोबाइल धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने जशपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारियों का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका हैं। मोबाइल गुम होने या गलत हाथों में पड़ने से बैंकिंग डिटेल्स, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य निजी जानकारियों के दुरुपयोग का खतरा रहता हैं।उन्होंने नागरिकों से अपील की,कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना अथवा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल को ब्लॉक कर उसकी खोजबीन की जा सके।कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि दुर्घटनाएं कभी बताकर नहीं आतीं, इसलिए सतर्कता ही सुरक्षा हैं।

जशपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल में प्राप्त आवेदनों के आधार पर विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण और लगातार ट्रैकिंग के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल जशपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, डीएसपी भावेश कुमार समरथ, डीएसपी कुंजराम चौहान सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।जशपुर पुलिस ने कहा है कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!