न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,23जून2026
सरगुजा पुलिस ने नगर सैनिक से मारपीट कर रेत तस्करी में,प्रयुक्त वाहन छुड़ाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी हैं।पुलिस के अनुसार खनिज शाखा रायपुर में पदस्थ नगर सैनिक तारकेश्वर वर्मा 22 जून को केंद्रीय, उड़नदस्ता टीम के साथ जांच के लिए सरगुजा संभाग पहुंचे थे। जांच के दौरान रेत से भरे एक वाहन को अभिरक्षा में लेकर कलेक्ट्रेट परिसर अंबिकापुर लाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन चालक और अन्य लोगों ने वाहन को रोककर नगर सैनिक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
आरोप हैं,कि आरोपियों ने नगर सैनिक को वाहन से, उतारकर पकड़ लिया और रेत से भरे वाहन को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर गांधीनगर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर गांधीनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू टोप्पो (19 वर्ष) और धनसिंह टोप्पो (35 वर्ष), निवासी सिलफिली पहाड़गांव, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से रेत तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने बताया,कि मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












