Nexis News

अडानी कोल परियोजना के विरोध में ग्रामीणों की हुंकार, बोले- “जान दे देंगे, जमीन नहीं”

न्यूज डेस्क,छाल,छत्तीसगढ़,23जून2026

अडानी कोल ब्लॉक परियोजना को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। पुरूँगा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी हैं। ग्रामीणों का कहना हैं,कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे और परियोजना का विरोध जारी रखेंगे।ग्रामीणों का आरोप हैं,कि कंपनी के प्रतिनिधि क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों को विकास, रोजगार और विभिन्न सुविधाओं का आश्वासन दे रहे हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना हैं,कि वे इन वादों से सहमत नहीं हैं और अपनी पारंपरिक भूमि तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं।ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा हैं,कि जल, जंगल और जमीन उनके जीवन और अस्तित्व का आधार हैं। उनका दावा हैं,कि क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान इन संसाधनों से जुड़ी हुई हैं, इसलिए वे किसी भी प्रकार के भूमि अधिग्रहण का विरोध करेंगे।स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि यदि जनसुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती हैं,तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में लोगों के बीच लगातार बैठकें और चर्चा आयोजित की जा रही हैं, ताकि सभी को परियोजना से जुड़े संभावित प्रभावों की जानकारी दी जा सके।वहीं, परियोजना समर्थक पक्ष का मानना हैं,कि औद्योगिक परियोजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता हैं। हालांकि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय वैधानिक प्रक्रियाओं और जनसुनवाई के बाद ही सामने आएगा।फिलहाल क्षेत्र में परियोजना को लेकर माहौल गर्म हैं,और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर एकजुट दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रस्तावित जनसुनवाई और प्रशासनिक कदमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!