Nexis News

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,1पोकलेन और 6 हाईवा जब्त

न्यूज डेस्क,सारंगढ़,छत्तीसगढ़,23जून2026

जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के, खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,एक पोकलेन मशीन और छह हाईवा वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।खनिज विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के, निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण और जांच अभियान चलाया गया।

🟠अवैध रेत परिवहन करते 2 हाईवा जब्त

सोमवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। जब्त वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सारंगढ़ थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया हैं।

🟠चूना पत्थर परिवहन पर भी कार्रवाई

मंगलवार को खनिज विभाग की टीम ने पुनः निरीक्षण किया, जिसमें दो हाईवा वाहन अवैध रूप से चूना पत्थर का परिवहन करते पाए गए। विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

🟠कोसीर क्षेत्र में सरप्राइज रेड, पोकलेन मशीन जब्त

उप तहसील कोसीर अंतर्गत ग्राम पासीद में खनिज विभाग ने औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक पोकलेन मशीन जब्त की गई। साथ ही अवैध रेत परिवहन में लगे दो अन्य हाईवा वाहनों को भी कब्जे में लिया गया। जब्त मशीन और वाहनों को संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस की निगरानी में रखा गया हैं।

🟠कड़े कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई

खनिज विभाग ने बताया,कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई हैं।अधिकारियों ने स्पष्ट किया हैं, कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।राज्य सरकार ने भी दोहराया है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध खनन गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!