न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,24जून2026
सरगुजा जिले के सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं में कथित लापरवाही का, मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया हैं। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो द्वारा उठाए गए मामले के बाद सीएमएचओ कार्यालय ने संबंधित ऑन-कॉल चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा हैं। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) से भी पूरे मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया हैं।जानकारी के अनुसार 12 जून की रात सीएचसी सीतापुर में आपातकालीन स्थिति के दौरान ऑन-कॉल डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की शिकायत सामने आई थी। आरोप हैं,कि अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को समय पर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा हैं,कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। शिकायतों में अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था, ऑन-कॉल ड्यूटी सिस्टम और मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने जैसे गंभीर मुद्दे शामिल थे। विधायक द्वारा मामले को स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद विभाग हरकत में आया।मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी से भी घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना हैं,कि जांच के दौरान यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती हैं, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग यह भी जांच कर रहा हैं,कि आपातकालीन ड्यूटी व्यवस्था में आखिर किस स्तर पर चूक हुई।इस घटना के बाद सीतापुर क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं,कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता हैं।फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं,और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।












