अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,24जून 2026
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई हैं। खाद्य विभाग ने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी (e-KYC) को अनिवार्य कर दिया हैं। विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि 15 जुलाई 2026 तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों का नाम राशन कार्ड से हटाया जा सकता हैं,जिससे उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले राशन का लाभ नहीं मिल पाएगा।जिला खाद्य अधिकारी ने, बताया कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का ई-केवाईसी कराया जाना जरूरी हैं। शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित सदस्य का नाम निष्क्रिय किया जा सकता हैं।
🟠जिले में 66,806 सदस्यों का ई-केवाईसी शेष
खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बलरामपुर जिले, में अभी भी 66,806 सदस्यों का ई-केवाईसी लंबित हैं। ऐसे में विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं,ताकि कोई भी पात्र हितग्राही खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे।
🟠ऑनलाइन भी देख सकते हैं,किसका KYC बाकी
राशन कार्डधारी शासन की वेबसाइट पर जाकर अपने राशन कार्ड नंबर के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं,कि परिवार के किन सदस्यों का ई-केवाईसी अभी शेष हैं।
🟠पीडीएस दुकानों में उपलब्ध हैं,सुविधा
खाद्य अधिकारी ने बताया,कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों (PDS) में ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध हैं। जिन हितग्राहियों ने अभी तक अपना या परिवार के किसी सदस्य का ई-केवाईसी नहीं कराया हैं, वे तत्काल संबंधित राशन दुकान पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
🟠खाद्य सुरक्षा का लाभ बनाए रखने की अपील
जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराकर खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त करें।












